Site icon Dainik Savera Times

बीएसएफ एसडीजी ने एलओसी का किया दौरा

श्रीनगर: सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक (एसडीजी) बी खुरानिया ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाकों और यहां पर तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। बीएसएफ कश्मीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एसडीजी खुरानिया ने बांदीपोरा में गुरेज सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और एलओसी पर तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।” एसडीजी ने सैनिकों के साथ बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की।

Exit mobile version