Site icon Dainik Savera Times

रामनगर से उधमपुर की ओर आ रही बस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

उधमपुर: नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते न्यू बस स्टैंड के पास देर शाम को रामनगर से उधमपुर की ओर आ रही बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई,जिसके बाद आग धीरे-धीरे बस से फैलने लगी। जैसे ही इस बात की जानकारी बस के चालक खजूर सिंह को पता चली तो उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर बस को रोक दिया और फोन करते हुए पुलिस को जानकारी दी तथा पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया।

वहीं दमकल विभाग की ओर से प्राथमिकता के आधार पर घटनास्थल का दौरा करते हुए आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बस के चालक खजूर सिंह ने बताया कि वह बस लेकर रामनगर से उधमपुर की ओर आ रहे थे तथा बस में कोई भी सवारी नहीं थी जैसे ही बस कारगिल हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो ईंधन में से धुआं निकलने लगा ओर धीरे- धीरे आग फैलने लगी। उन्होंने बस को रोका तथा वहां पर साथ में टंकी से पानी इंजन पर फैकना शुरू किया। इतने में दमकल विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी पहुंच गए तथा उनकी ओर से आग पर काबू पा लिया गया।

Exit mobile version