Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर महिला ने नौकरी के नाम पर ठगे 10 हजार, गिरफ्तार

September 3, 2023

फर्जी पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर महिला ने नौकरी के नाम पर ठगे 10 हजार, गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस की फर्जी सब इंस्पैक्टर बनकर एक व्यक्ति से 10 हजार रु पए की ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10,000 रुपए और पुलिस की वर्दी बरामद की गई। पुलिस स्टेशन कुंजर को वासिफ हसन नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बस में सफर के दौरान उससे एक महिला ने संपर्क किया था।

महिला ने अपना नाम आशिया बताया था। उसने कहा था कि वह पुलिस विभाग में सब इंस्पैक्टर है और मौजूदा समय में पुलिस स्टेशन कुंजर में तैनात है। उसने शिकायतकर्त्ता को आश्वासन दिया कि वह जम्मू कश्मीर पुलिस में उसकी कांस्टेबल के रूप में नौकरी लगवा सकती है। इसके लिए महिला ने उससे 10,000 रु पए की मांग की। महिला की बातों में जाकर शिकायतकर्त्ता ने उसे पैसे दे दिए। कुछ समय बाद महिला ने उससे दोबारा संपर्क किया और नियुक्ति आदेश देने के एवज में कुछ और पैसे मांगे।

महिला ने उसे आश्वासन दिया कि दो- तीन दिन के भीतर नौकरी लग जाएगी। महिला की हरकतों पर संदेह होने पर हसन ने कुंजर पुलिस थाने को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान उसकी पहचान बिस्मा यूसुफ शेख निवासी खाग के रूप में हुई। महिला के कब्जे से पुलिस की वर्दी और 10,000 रु पए बरामद हुए। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है कि वह अब तक फर्जी पुलिस सब इंस्पैक्टर बनाकर कितने लोगों के साथ ठगी कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें