Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में बने बारिश और बर्फबारी के आसार: मौसम विभाग

October 7, 2023

कश्मीर में बने बारिश और बर्फबारी के आसार: मौसम विभाग

श्रीनगर: श्रीनगर में तेजी से बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से कश्मीर के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह भविष्यवाणी की। विभाग ने कहा है कि यह विक्षोभ छोटी अवधि का होगा और बुधवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग को सोमवार से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की उम्मीद है।

विभाग ने आज कहा ‘‘9 अक्टूबर की शाम या रात के दौरान जम्मू कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर बारिश , बर्फबारी का अनुमान है और 10 अक्टूबर को इसकी 70 से 80 प्रतिशत की संभावना होगी।’’ मौसम विभाग ने कहा कि दो दिनों के गीले मौसम के बाद, 14 से 20 अक्टूबर तक मुख्य रुप से शुष्क मौसम की उम्मीद है।

विभाग ने कहा, ‘ऊंचे इलाकों में थोड़े समय के लिए बारिश या बर्फबारी से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि संभावना कम है।’ उल्लेखनीय है कि इस वर्ष, कश्मीर में लंबे समय तक शुष्क मौसम और तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिसके कारण झेलम और अन्य जल निकायों में पानी का स्तर गिर गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें