Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

North Kashmir में Chicken Pox का मामला आया सामने

July 30, 2023

North Kashmir में Chicken Pox का मामला आया सामने

जम्मू: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पुथवारी नौगाम में चिकनपॉक्स का मामला सामने आने के तुरंत बाद जमीनी स्थिति पर नजर रखने के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई। ब्लॉक मैडीकल आफिसर लंगेट डा.मोहम्मद हफीज ने कहा कि शुरु आत में ऐसी खबरें थीं कि चिकनपॉक्स के मामले पुथवारी नवगाम में केंद्रित थे। उस क्षेत्र में एक 9 महीने के बच्चे में चिकनपॉक्स पाया गया है और उसे अलग कर दिया गया है।

डा.हफीज ने कहा कि इस संबंध में सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और उक्त बच्चे को उसके घर पर अलग रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और बच्चों और स्कूल जाने वाले छात्रों की जांच के लिए डॉक्टरों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और सावधानी बरतने का अनुरोध करते हुए कहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें