Site icon Dainik Savera Times

जम्मू में ठंड ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा

जम्मू में ठंड ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाईट दिनों ठंड का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2020 में एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था। उत्तर भारत में कोहरे के कारण जम्मू आने वाली 12 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जबकि कोटा से आने वाली साप्ताहिक ट्रेन रद्द रही। वहीं, पांच उड़ानें रद्द और 11 देरी से जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचीं हैं। कश्मीर घाटी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को मिली एक दिन की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है।श्रीनगर शहर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के 0.2 डिग्री सेल्सियस से 4.4 डिग्री कम है।

Exit mobile version