Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

College की Building को लेकर कॉलेज के बच्चों ने किया Rajouri-Buddal सड़क मार्ग बंद

September 2, 2023

College की Building को लेकर कॉलेज के बच्चों ने किया Rajouri-Buddal सड़क मार्ग बंद

राजौरी: आज जिला राजौरी की तहसील कंडी में कॉलेज की बिल्डिंग को लेकर कॉलेज के बच्चों ने राजौरी-बुद्दल सड़क मार्ग बंद करके प्रदर्शन किया। बच्चों का कहना था कि मई 2019 में हमें कॉलेज सरकार ने दिया था पर 4 साल बीत जाने के बाद भी आज तक हमारे कॉलेज की बिल्डिंग नहीं बन पाई और न ही कोई जगह नियुक्त की गई है। यहां कॉलेज की बिल्डिंग बनाई जाए हम बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हमने कई बार जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को अवगत भी करवाया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण मजबूरन हम बच्चों को आज प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार काफी सालों से कंडी के बच्चों की मांग थी कि हमें कॉलेज चाहिए क्योंकि ज्यादातर इन इलाकों में गरीब बच्चे पढ़ाई करते हैं और ज्यादातर बच्चे 12वीं की परीक्षा देने के बाद आगे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते थे, क्योंकि गरीब परिवार से होने के कारण बच्चे राजौरी आकर अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकते थे, जिस कारण बच्चों की मांग थी कि हमें डिग्री कॉलेज कंडी में दिया जाए, जिसको देखते हुए सरकार ने मई 2019 में कॉलेज की मंजूरी दी।

इसको बनाने के लिए पैसा भी मंजूर किया, बच्चों में खुशी की लहर आ गई कि अब हमें कॉलेज मिल जाने पर हम अपनी पढ़ाई आगे भी जारी रख सकेंगे। शुरु आत में हाई सैकेंडरी स्कूल कंडी में डिग्री कॉलेज की क्लास लगाई जाने लगी कि जब तक कॉलेज की अपनी बिल्डिंग तैयार नहीं होती तब तक क्लास यहीं लगेगी और 4 साल बीत जाने के बाद भी कॉलेज के नाम बिल्डिंग नहीं बन पाई। अब हाई सैकेंडरी स्कूल में बच्चों की संख्या और अधिक हो जाने पर स्कूल वालों ने कॉलेज की क्लासों को कहीं और लगाने को कहा था ताकि स्कूल के बच्चों को कोई परेशानी न हो, जिसको लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ सख्त नाराजगी व्यक्त की कि हमारी बिल्डिंग न होने के कारण हम हाई स्कूल में दो रूम में ही अपनी क्लास लगाते थे और कभी ग्राउंड में धूप में या बारिश में हम बच्चे क्लास लगाकर पढ़ाई करते थे, जिसको लेकर काफी परेशानी आ रही थी।

हमने बार-बार प्रशासन को और उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत भी करवाया कि जल्द से जल्द हमारी बिल्डिंग तैयार की जाए ताकि बच्चों को परेशानी न हो पर कोई सुनवाई न होने के कारण मजबूरन आज हम लोगों को सड़क मार्ग बंद करके प्रदर्शन करना पड़ रहा है और हमारी यही मांग है कि जब तक हमारी बिल्डिंग तैयार नहीं होती तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला आयुक्त कोटरंका ने पहुंचकर बच्चों को आश्वासन दिया कि कॉलेज की बिल्डिंग के लिए हमने जगह देख ली है और जल्द से जल्द हम कॉलेज की बिल्डिंग पूरी तरह तैयार करेंगे ताकि किसी भी बच्चे को कोई परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें