Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में दिखा अयोध्या का रंग, मुस्लिम छात्रा ने पहाड़ी भाषा में गाया राम भजन

January 15, 2024

कश्मीर में दिखा अयोध्या का रंग, मुस्लिम छात्रा ने पहाड़ी भाषा में गाया राम भजन

जम्मू कश्मीर की मुस्लिम छात्रा सैयद बतूल जहरा ने हाल ही में राम भजन को अपनी मातृभाषा पहाड़ी में गाया। इसका वीडियो छात्रा ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो जमकर वायरल हो गई। छात्रा बतूल उत्तरी कश्मीर के उड़ी क्षेत्र की रहने वाली हैं और कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाना जाने वाली उड़ी अब राम भजन के लिए जाना जाने लगा है। वीडियो में छात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिन का व्रत रख रहे हैं। उन्होंने यह संकल्प राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के नेक आमद के लिए किया है। आगे जहरा ने कहा कि आज पूरा देश राम गीत गुनगुना रहा है। ऐसे में जम्मू कश्मीर भी इस समारोह में जुड़ गया है। जहरा ने इसके बाद पहाड़ी में राम भजन गाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें