जम्मू: भाजपा नेता तरुण चुघ ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी की मानसिकता औपनिवेशिक है तथा उन्होंने उस पर सांप्रदायिकता, तुष्टिकरण और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद करीब 60 साल तक कांग्रेस ने देश को औपनिवेशिक मानसिकता में रखा। भारत के असली नायकों का गौरवशाली इतिहास बताने की बजाय कांग्रेस ने किताबों में सांप्रदायिकता, तुष्टिकरण और भाई-भतीजावाद की गुलामी को बढ़ावा दिया। उन्होंने वामपंथी सोच को देश की शिक्षा नीति का हिस्सा बना दिया। देश के लिए लड़ने वालों को नजरअंदाज किया गया और उनका अपमान किया गया। लोगों में तिरस्कार की भावना पैदा की गई।
ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

