Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CRPF की टीम ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादीयों को किया गिरफ्तार

November 24, 2023

CRPF की टीम ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादीयों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के पाटकोटे में वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों को पकड़ा।

आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद यूनिस डार, सैयद जहांगीर शाह और इरफान अहमद वागे के रूप में की गयी है। उनके पास से एक हथगोला, एके राइफल की 13 राउंड गोलियां और लश्कर के पोस्टर बरामद किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें