Site icon Dainik Savera Times

ओलावृष्टि से सेब की फसल को पहुंचा नुक्सान

जम्मू : दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा हुआ है। शोपियां जिले के जिन गांवों में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा हुआ है उनमें कपरिन, बाटगुंड, चक्क मिर्जापुरा, हेरमान, शमसीपुरा व सादीपुरा शामिल है। सेब की खेती करने वाले किसान रईस अहमद ने कहा है कि जिले में ओलावृष्टि लगभग 7 से लेकर 10 मिनटों तक होती रही जिस कारण सेब के पेड़ के पत्तों व फलों दोनों को नुक्सान पहुंचा है जोकि किसानों के हित में नहीं है।

फ्रूट ग्रोअर्स एण्ड जमींदार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा है कि जिस तरह से ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुक्सान पहुंचा हुआ है ये चिंता की बात है और जिला प्रसाशन को अधिकारियों को भेजकर फसलों के हुए इन नुकसान का जायजा लेना चाहिए। वहीं जिला मैजिस्ट्रेट शोपियां फज्जलल हसीब ने कहा है कि ओलावृष्टि से जो सेब की फसल को नुक्सान पहुंचा हुआ है उसका आंकलन जिला प्रशासन कर रहा है जबकि देखा गया है कि पिछले कई वर्ष से सेब की खेती कर रहे किसानों को प्रकृति की मार झेलनी पड़ रही है जबकि ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Exit mobile version