Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिप्टी मेयर Baldev Singh Baloria ने Jammu City की Ward 45 डिग्याना का दौरा किया

May 12, 2023

डिप्टी मेयर Baldev Singh Baloria ने Jammu City की Ward 45 डिग्याना का दौरा किया

जम्मू: लोगों को उनके द्वार पर बुनियादी सुविधा प्रदान करने के अभियान को जारी रखते हुए जम्मू के डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने जम्मू शहर की वार्ड 45 डिग्याना का दौरा किया। डिप्टी मेयर जम्मू बलदेव सिंह बलोरिया के साथ हेल्थ अफसर डॉ विनोद शर्मा, चीफ ट्रांसपोर्ट अफसर निसार अहमद व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरे के दौरान डिप्टी मेयर जम्मू ने पार्क के रखरखाव, विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, छूटे हुए विकास कार्य व अन्य समस्याओं का जायजा लिया। डिप्टी मेयर बलोरिया ने कहा कि पार्षद राज रानी का स्वर्गवास होने के बाद स्थानीय लोग अपने को असहाय न समझे।

उन्होंने वार्ड 45 डिगयाना के लोगों को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जम्मू नगर निगम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प भाजपा की पार्षद राज रानी ने वार्ड नंबर 45 डिग्यान को मॉडर्न वार्ड बनाने का लिया था उसे पूरा करने के लिए नगर निगम और भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। डिग्याना में विभिन्न दुकानों में छापेमारी के दौरान कोई प्रतिबंधित पॉलीथिन नहीं मिलने पर डिप्टी मेयर जम्मू ने ऐसे दुकानदारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पॉलिथीन पर जो अभियान चलाया गया है उसका असर अब दिखने को मिला रहा यही कारण है कि वार्ड 45 में किसी भी दुकानदार व रेहड़ी वाले के पास बैन पॉलिथीन नहीं मिला।

उन्होंने टीम के साथ वार्ड नंबर 45 के विभिन्न दुकानदारों, लोगों से बातचीत की और उन्हें प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जम्मू नगर निगम शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर जागरु कता अभियान जारी रखे हुए है। छात्रों का अच्छा समर्थन भी मिल रहा है। वहीं विभिन्न बाजार एसोसिएशन से भी चर्चा की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर कोई भीभी दुकानदार बैन पॉलिथीन बेचता हुआ मिले तो नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करें। डिप्टी मेयर जम्मू ने निगम अधिकारियों को वार्डों में सफाई में कोई कमी नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ सेक्शन के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुकानदारों को जागरूक करने के साथ 120 माइक्रोन से कम के पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम जारी रखें।

डिप्टी मेयर जम्मू ने निगम अधिकारियों की टीम के साथ लोगों की अन्य समस्याओं को भी सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कचरे को निगम कर्मचारियों को ही सौंपने और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जम्मू नगर निगम मंदिरों के शहर के सभी क्षेत्रों को विकिसत करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं हेल्थ आफिसर ने दुकानदारों को बताया कि वे 120 माइक्रोन से कम के पॉलीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करें। उन्होंने कहा कि शहर में नगर निगम की तीन टीमें दुकानों, प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन की जांच कर रही हैं।

अधिकतर दुकानदारों ने प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेना, बेचना बंद कर दिया है। टीमें ऐसे दुकानदारों पर नजर रखे हुए है जो अभी भी इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू नगर निगम मंदिरों के शहर के सभी क्षेत्रों को विकिसत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर प्रमुख लोगों में सतपाल चौधरी, विनोद शर्मा, गुरकीरत सिंह (केटी), संजय शर्मा, अश्वनी, चौधरी, बाबू राम, रितिका दीवान व अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें