Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP Dilbag Singh ने 1.10 करोड़ रुपए के कल्याण ऋण, छात्रवृत्ति/पुरस्कार किए मंजूर

July 27, 2023

DGP Dilbag Singh ने 1.10 करोड़ रुपए के कल्याण ऋण, छात्रवृत्ति/पुरस्कार किए मंजूर

जम्मू: डीजीपी दिलबाग सिंह ने 90 पुलिस कर्मियों की तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पक्ष में 1.6 करोड़ रु पये से अधिक के कल्याण ऋण स्वीकृत किए हैं। उन्होंने सेवारत पुलिस कर्मियों के 74 बच्चों के पक्ष में 4.12 लाख रु पये की मेधावी छात्रवृत्ति/विशेष पुरस्कार भी स्वीकृत की। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत 58 पुलिस कर्मियों के पक्ष में एक-एक लाख रु पय जबकि 27 पुलिस कर्मियों के पक्ष में उनकी खुद की शादी या उनके बेटे/बेटियों की शादी के खर्च को पूरा करने के लिए 1.50 लाख रु पये स्वीकृत किए गए हैं।

चार पुलिस कर्मियों को उनके बच्चों की उच्च/व्यावसायिक शिक्षा के लिए 1.5-1.5 लाख रु पये का कल्याण ऋ ण प्रदान किया गया है। एक पुलिस अधिकारी को उसके बच्चे का खतना करने के लिए 50 हजार रु पये स्वीकृत किए गए हैं। पुलिस कर्मियों को स्वीकृत कल्याण ऋ ण वापसी योग्य है और बिना किसी ब्याज के उनके वेतन से मासिक किस्तों में वसूल किया जाता है। इस बीच डीजीपी ने सेवारत पुलिस कर्मियों के 74 बच्चों के लिए 4.12 लाख रु पये की मेधावी छात्रवृत्ति/विशेष पुरस्कार भी मंजूर की।

डीजीपी ने शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के दौरान 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 80 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल करने वाले सेवारत पुलिस कर्मियों के 64 बच्चों के पक्ष में 3.12 लाख रु पये मंजूर किए हैं। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 28 छात्रों में से प्रत्येक को 6000 रु पये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 80 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 छात्रों में से प्रत्येक को 4000 रु पये दिए गए हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले सेवारत पुलिस कर्मियों के 10 बच्चों में से प्रत्येक को 10,000 रु पये का विशेष पुरस्कार स्वीकृत किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें