Site icon Dainik Savera Times

ड्राइवर की लापरवाही के चलते अरनिया से जम्मू को आ रही बस पलटी, 17 यात्री घायल

जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया है। सुबह करीब सवा आठ बजे अरनिया से जम्मू की ओर आ रही सुपरफास्ट बस तेज गति होने के कारण ड्राइवर बसपर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से 50 फीट नीचे खेत में जा गिरी। इससे बस में करीब 17 यात्रियों को चोटें आईं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की भी सूचित किया गया। घायलों को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

Exit mobile version