Earthquake in Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। झटकों के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप रात 1 बजकर 25 मिनट पर आया। इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे 33.08° उत्तर और 76.17° पूर्वी देशांतर पर था।
ये भी देखें :
पहले भी झटके महसूस हुए
इससे पहले 27 फरवरी को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई थी। झटके कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था।
ये भी पढ़ें :
नेपाल में भी भूकंप के झटके
नेपाल के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार तड़के 4.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप का केंद्र संखुवासभा जिले में था, जिससे आस-पास के जिलों में झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आए झटकों ने उन्हें घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। भूकंप का मुख्य केंद्र काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में संखुवासभा-ताप्लेजंग सीमा क्षेत्र के पास था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...