Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ED ने पाक में J&K के छात्रों के प्रवेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहम्मद अब्दुल्ला को किया गिरफ्तार

February 8, 2024

ED ने पाक में J&K के छात्रों के प्रवेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहम्मद अब्दुल्ला को किया गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाकिस्तान में एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों के प्रवेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुपवाड़ा के मोहम्मद अब्दुल्ला शाह को गिरफ्तार किया है। ईडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुपवाड़ा निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी आतंकी वित्तपोषण में शामिल रहा है। वह पाकिस्तानी हैंडलर मंजूर अहमद शाह के साथ मिला हुआ था।

इस पैसे का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए पाकिस्तान के कॉलेजों में एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश कराने के लिए किया गया और बाद में उन्हें आतंक के रास्ते पर धकेल दिया गया। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि मोहम्मद अब्दुल्ला शाह को विशेष न्यायाधीश एसीबी (सीबीआई-मामले) कश्मीर की अदालत में पेश किया गया। इसमें कहा गया है कि अदालत ने 13 फरवरी तक ईडी की हिरासत दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें