Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ शुरू

May 6, 2023

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ शुरू

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठ•ोड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया, “बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं।” पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने जब इलाके की घेराबंदी की तो वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कई मुठभेड़ हुई है जिनमें अनेक आतंकवादी मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें