Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में जंगली भालू के हमले में पिता-पुत्र घायल

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति और उसका बेटा घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरनकोट के हरदी इलाके में उस वक्त हुई जब घास काट रहे पिता-पुत्र पर भालू ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। दोनों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Exit mobile version