Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के बारामूला में बेटी से बलात्कार करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में 19 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ”बारामूला पुलिस ने कलंतरा पईन क्रीरी में कुछ घंटों के भीतर बलात्कार के आरोपी मोहम्मद रफीक मोची को गिरफ्तार कर लिया।” युवती ने उत्तरी कश्मीर जिले के क्रीरी इलाके के पुलिस थाने में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Exit mobile version