Site icon Dainik Savera Times

ढाबे में लगी आग, हजारों रुपए का सामान जल कर हुआ राख, 1 घायल

सांबा: सांबा के नड क्षेत्र में एक ढाबे पर गत देर शाम अचानक आग लग गई, जिससे ढाबे में पड़ा हजारों रूपए का राशन और कीमती सामान जल कर राख हो गया। आगजनी की घटना में ढाबे पर काम करने वाला एक कर्मी बुरी तरह झुलसने के कारण घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम सांबा के नड क्षेत्र में मशहूर शमशेर के ढाबे पर रखे एक सिलैंडर में अचानक आग लग गई।

सिलैंडर में आग लगने के कारण पूरा ढाबा धीरे-धीरे आग की चपेट में आ गया। घटना के वक्त ढाबे पर मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन एक ढाबा कर्मी आग के कारण बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण घायल व्यक्ति को सांबा के जिला अस्पताल दाखिल करवाया गया। ढाबा मालिक शमशेर के अनुसार आगजनी में ढाबे के अंदर रखे फ्रिज, फर्नीचर, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी की बोतले और राशन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।

Exit mobile version