Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र में स्कूल और कॉलेज के पांच खिलाड़ी राज्य की फुटबॉल टीम अंडर 19 में

कोल्हापु: महाराष्ट्र हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज के पांच फुटबॉल खिलाड़यिों को राज्य की अंडर 19 फुटबॉल टीम के लिए चयन किया गया है। जम्मू-कश्मीर में जो 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी भाग लेंगे। ये पांच खिलाड़ी प्रेम देसाई, डिफेंडर पार्थ मोहिते, आयुष पाटिल, गोलकीपर विवेकसिंह पाटिल और फारवर्डर सर्वेश वाडकर हैं। शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि महाराष्ट्र हाई स्कूल टीम ने मुंबई डिवीजन टीम को 2-1 गोल से हराया और चैंपियनशिप जीती। महाराष्ट्र राज्य की टीम आज जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।

Exit mobile version