Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर में पहली बार फॉर्मूला-4 कार रेस का हुआ आयोजन लोगों ने उठाया लुत्फ़

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे बुलवार्ड रोड पर पहली बार आयोजित हुई फॉर्मूला-4 रेस का बड़ी संख्या में लोगों ने आंनद उठाया।

फॉर्मूला-4 रेस कश्मीर के टूरिज्म डिपार्टमेंट और इंडियन रेसिंग लीग के सहयोग से आयोजित की गई। इस रेस में मशहूर फॉर्मूला ड्राइवर्स ने भाग लिया। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे ललित घाट से नेहरू पार्त तक आयोजित हुई रेस में कार चालकों के हैरअंगेज करतब ने सड़क किनारे खड़े होकर रेस देख रहे हजारों लोगों को रोमांचित किया। इस दौरान अधिकतर प्रशंसक अपने-अपने मोबाईल फोन से रेस की वीडियो बनाते देखे गये।

Exit mobile version