Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के सांबा में चार मैगजीन बरामद

November 7, 2023

जम्मू-कश्मीर के सांबा में चार मैगजीन बरामद

सांबा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक तालाब से चार मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह बरामदगी जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर जाख गांव से सड़क किनारे तालाब की सफाई के दौरान की गई। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि मैगजीन और गोलियों की जंग लगी हालत से पता चलता है कि उन्हें काफी समय पहले तालाब में फेंका गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें