Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर जिले के मोहिपोरा इलाके में पुलिस वाहन सड़क से फिसल गया, जिसके कारण चार पुलिसर्किमयों को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसर्किमयों को इलाज के लिए कुलगाम के जिला अस्पताल ले जाया गया।

Exit mobile version