Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुंछ नगर में नई शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन

September 2, 2023

पुंछ नगर में नई शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन

पुंछ: पुंछ मुख्यालय में खोली गई शराब की दुकान के विरोध में रोष प्रदर्शन कर शराब की दुकान बंद करने की मांग उठाई। लोगों ने बकील आकीब हुसैन शाह के नेतृत्व में शराब की दुकान के सामने धरना प्रदर्शन करते रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शराब की दुकान बंद करने की मांग उठाई और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझ कर युवाओं को नशे की तरफ धकेल रहा है।

इस अवसर पर आकीब हुसैन ने कहा कि पुंछ का युवा पहले से ही नशे की चपेट में है और कई युवा नशे के कारण अपना भविष्य खत्म कर चुके हैं और कई अपनी जान गवां चुके हैं। हम नहीं चाहते कि देश का भविष्य नशे में डूबे और युवा अपनी जानें गवाएं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला के सूरनकोट तहसील के पोठा में शराब की दुकान खोले जाने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कई दिनों तक रोष प्रदर्शन किया गया था और शराब की दुकान को सूरनकोट के दराबा क्षेत्र में खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन वहां पर भी विरोध प्रदर्शन के उपरांत पुंछ नगर में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग शेरे कश्मीर पुल के नजदीक शराब का ठेका खोला गया है।

उसके बाद गुरु वार को विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया था जो शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोगों द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए शराब की दुकान बंद करने की मांग उठाते हुए कहा कि जब तक शराब की दुकान को यहां से उठाया नहीं जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्य सड़क को जाम करने की कोशिश कर उत्पाद करने की कोशिश की, जिस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने बलपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से भगा दिया। पुलिस के इस कदम की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें