Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

SDPO Mohan Lal Sharma के प्रयास से शुरू हुई गौशाला

July 31, 2023

SDPO Mohan Lal Sharma के प्रयास से शुरू हुई गौशाला

अखनूर: पूर्व विधायक राजीव शर्मा के अथक प्रयासों से अखनूर में एक गौशाला का निर्माण कार्य शुरू किया गया था परंतु गौशाला बनने से पहले ही विवादों में उलझ गई परंतु कुछ समय के बाद गौशाला का निर्माण कार्य पूरा हो गया और गुर्जर समुदाय के लोगों ने अपने मवेशियों के साथ अवैध रूप से कब्जा कर वहीं रहना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर लोगों के भारी विरोध करने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने गुर्जरों को खदेड़ दिया और कबाड़ का सामान रख कर अपना कब्जा कर लिया और आज तक अखनूर व इसके आसपास आवारा घूम रही गायों को गौशाला में नहीं रखा गया।

इसी को देखते हुए एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा ने विशेष रु चि रखते हुए सरपंच शमशेर सिंह व स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से इस गौशाला में तस्करों द्वारा पकडेÞ गए मवेशियों को रखा गया है, जिस पर समाजसेवी रघुवीर सिंह, सुशील कुमार शर्मा, सोनू, रिम्पी मन्हास व अन्य कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई सालों से बंद पड़ी गौशाला को शुरू करने से मवेशियों की तस्करी करने के मामलों में काफी हद तक कमी आएगी।

गौशाला शुरू होने पर सियासत होने के पूरे आसार बन रहे हैं, क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष संजय सर्राफ का कहना है कि पुलिस द्वारा पकडेÞ गए मवेशियों को कुछ समय के लिए रखा गया, इसलिए अभी गौशाला को अस्थायी रूप से शुरू किया गया है न कि स्थायी तौर पर। संजय सर्राफ ने बताया कि विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद ही गौशाला को शुरू किया जाएगा। वही सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि यह गौशाला हमारी पंचायत में बनी है और इसे स्थायी तौर पर शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कस्बा अखनूर व आसपास के क्षेत्रों में अगर किसी को कोई भी आवारा पशु घूमता हुआ मिलता है तो वह उनसे संपर्क करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें