Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता वैष्णो देवी के भक्तो के लिए खुशखबरी, तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा एक खास उपहार

May 18, 2024

माता वैष्णो देवी के भक्तो के लिए खुशखबरी, तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा एक खास उपहार

जम्मू :- जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा अपनी तरह की पहली पहल में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में एक पौधा दिया जायेगा। श्री माता वैष्णो देवी का यह मंदिर प्रदेश के रियासी जिले में कटरा शहर की त्रिकुटा पहाड़यिों पर स्थित है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहायक वन संरक्षक विनय खजूरिया ने कहा,‘‘निहारिका भवन में एक कियोस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जो भक्तों को‘प्रसाद’के रूप में पौधे प्रदान करेगा ताकि लौटने पर वे इसे श्री माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद के रूप में अपने मूल स्थानों पर लगा सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने और ‘पृथ्वी’ को जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिये की गयी है।

उन्होंने कहा,‘‘हर साल फूलों की खेती के लगभग दो से तीन लाख पौधे और एक लाख से अधिक वन प्रजातियों को निर्धारित लक्ष्य के रूप में लगाए जाते है। उन्होंने कहा,‘‘अगले कुछ दिनों में बोर्ड औपचारिक रूप से वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को ‘प्रसाद’ के रूप में पौधे देना शुरू कर रहा है। भक्त माता रानी के आशीर्वाद के रूप में पौधे अपने साथ ले जा सकते हैं। गौरतलब है कि श्राइन बोर्ड द्वारा विशेष रूप से कटरा के पास पैंथल क्षेत्र के कुनिया गांव में एक उच्च तकनीक नर्सरी स्थापित की गयी है। प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए कटरा आते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें