Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामबन में भारी बारिश: कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद

May 8, 2023

रामबन में भारी बारिश: कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण सोमवार को कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राप्त खबरों के अनुसार किश्तवाड़, डोडा और रामबन के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। रामबन के उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण रामबन जिले में कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि लेकिन अगर कहीं परीक्षाएं होनी हैं तो वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर हुई बर्फबारी के कारण किश्तवाड़, डोडा तथा रामबन के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें