Site icon Dainik Savera Times

राजाैरी में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर

Horrible Road Accident in Rajouri

Horrible Road Accident in Rajouri

Horrible Road Accident in Rajouri : जम्मू-कश्मीर के राजाैरी में डीसी ऑफिस के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दो मोटरसाइकिल और एक कार आपस में टकरा गईं। यह हादसा मुख्य सड़क पर हुआ, इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान खेओरा निवासी मोहम्मद रफीक के बेटे वाजिद हुसैन (20) और ठंडापानी पंजगरियां निवासी मोहम्मद यूनिस के बेटे जुल्फिकार यूनुस (22) के रूप में हुई है। वहीं, दरहाल के रहने वाले मोहम्मद जुबैर के बेटे असद (23) को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इससे पहले 28 जनवरी को जम्मू जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 13 तीर्थयात्री घायल हो गए। माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों की बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और नगरोटा इलाके में खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों को इलाज के लिए जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामलि हैं।

 

Exit mobile version