Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

डल झील इलाके में हाउसबोट में लगी आग, कोई हताहत नह

July 25, 2023

डल झील इलाके में हाउसबोट में लगी आग, कोई हताहत नह

जम्मू: श्रीनगर के डल लेक इलाके में सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक हाउसबोट में आग लग गई। दमकल कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को श्रीनगर के डल लेक इलाके में घाट नंबर 2 पर गोल्डन लिली हाउसबोट में अचानक आग की लपटें उठना शुरू हो गई। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में हाउसबोट को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें