Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मार्ट मीटर और बिजली के बढ़े बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, तवी पुल पर प्रदर्शन

August 17, 2023

स्मार्ट मीटर और बिजली के बढ़े बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, तवी पुल पर प्रदर्शन

जम्मू: जम्मू कश्मीर में स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली के बढ़े हुए बिलों के विरोध में बुधवार को जम्मू के विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने विक्र म चौक में तवी पुल बंद करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के भारी बंदोबस्त के चलते पुल को बंद नहीं किया जा सका, लेकिन इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्त्ता अमिाि कपूर ने कुछ दिन पहले ही जम्मू में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए बुधवार को तवी पुल बंद करने कॉल की थी।

बुधवार सुबह जानीपुर से भारी संख्या में लोग विक्र म चौक तवी पुल की तरफ बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों से विभिन्न संगठनों की अगुवाई में सैकड़ों लोग विक्र म चौक तवी पुल पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए सड़क मार्ग को बंद कर दिया।

पहले से महंगाई की चक्की में पिस रही जनता पर स्मार्ट मीटर का बोझ डालना सरासर गलत है। जम्मू के लोग इस स्थिति भी नहीं है कि महंगी चीजें खरीदने के साथ इतना भारी भरकम बिल अदा कर सकें। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कुछ समय के लिए पुल को बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं दिया तो फिर से सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें