Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K के कठुआ में International सीमा के पास Drone से गिराया गया IED बरामद

February 22, 2024

J&K के कठुआ में International सीमा के पास Drone से गिराया गया IED बरामद

कठुआ/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया जिसे ड्रोन के माध्यम से गिराया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईईडी जीरो लाइन के पास मनियारी पोस्ट क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान पाया गया।

यह तलाशी अभियान बीएसएफ के जवानों ने सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन देखने के बाद शुरू किया था और ड्रोन को गिराने के लिए गोलीबारी की गई थी। अधिकारी ने कहा आखिरी विवरण मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने यह भी कहा कि माना जा रहा है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर वापस चला गया। उनके अनुसार, एक सीमाई गांव में गिराये गए आईईडी की विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें