Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महत्वपूर्ण मारोग सुरंग जनता को सर्मिपत

October 8, 2023

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महत्वपूर्ण मारोग सुरंग जनता को सर्मिपत

जम्मू: अधिकारियों ने शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लेन की मारोग सुरंग और एक पुल सहित 645 मीटर के खंड को जनता को सर्मिपत किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खंड के पूरा होने की घोषणा करते हुए कहा कि नया खंड यात्रा की दूरी 200 मीटर कम कर देगा और यात्रियों को सीता राम पस्सी भूस्खलन संभावित क्षेत्र से बचने में मदद करेगा।

मंत्री ने एक्स पर नवनिर्मित पुल और सुरंग की चार तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “यह परिवर्तनकारी विकास न केवल क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान देगा, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में इसके महत्व को भी बढ़ाएगा।” गडकरी ने अपने पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर में, हमने 82 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 395 मीटर (2-लेन) मारोग सुरंग के साथ 250 मीटर पुल (2-लेन) का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।”

मंत्री ने कहा,यह बुनियादी ढांचा एनएच-44 (श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग) के रामबन से बनिहाल खंड पर स्थित है। बड़ी परियोजना के हिस्से के रूप में 645 मीटर का यह खंड न केवल यात्रा की दूरी को 200 मीटर तक कम कर देगा, खड़े ढलानों को कम करेगा, बल्कि प्रसिद्ध सीता राम पस्सी ढलाव क्षेत्र से बचते हुए एक वैकल्पिक मार्ग भी प्रदान करेगा।

इसके अलावा, यह चुनौतीपूर्ण मारोग क्षेत्र के ढलानों से बचते हुए वाहनों के सुचारू प्रवाह की सुविधा प्रदान करेगा।” गडकरी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, हम जम्मू-कश्मीर में असाधारण राजमार्ग बुनियादी ढांचा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से कायम रखे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें