Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘तरनाह ब्रिज’के सुधार को पूरा होने में पांच महीने से अधिक समय लगेगा

September 21, 2023

‘तरनाह ब्रिज’के सुधार को पूरा होने में पांच महीने से अधिक समय लगेगा

श्रीनगर: भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन के जवाब में बताया कि जम्मू से लखनपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरनाह पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधार को पूरा होने में पांच महीने से अधिक समय लगेगा। जम्मू स्थित आरटीआई कार्यकर्ता रमन शर्मा ने आनलाइन आरटीआई आवेदन में क्षतिग्रस्त तरनाह पुल की मरम्मत के काम को पूरा करने में लगने वाले समय के संबंध में पूछा था।

इस आवेदन के जबाव में जम्मू एनएचएआई-परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक ने कहा, ‘क्षतिग्रस्त हिस्से के लिए तरनाह पुल का सुधार फरवरी-2024 तक पूरा किए जाने की संभावना है।’ क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कार्य की अनुमानित लागत से संबंधित प्रश्न पर एनएचएआई के जबाव से पता चलता है कि अब तक उनके द्वारा कोई अनुमान लागत तैयार नहीं की गई है। कठुआ के इस क्षतिग्रस्त तरनाह पुल पर कुल कितने प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, इसके बारे में भी एनएचएआई का जवाब स्पष्ट नहीं है।

आरटीआई कार्यकर्ता रमन शर्मा ने 21 अगस्त, 2023 को यह आॅनलाइन आरटीआई आवेदन प्रस्तुत किया था। जिससे वे तारनाग पुल के मरम्मत कार्यों के लिए एनएचएआई द्वारा उपयोग की जाने वाली अनुमानित राशि और मरम्मत कार्यों की अनुमानित समाप्ति तिथि का पता लगा सकें। उल्लेखनीय है कि तारनाग पुल जम्मू-पठानकोट के बीच दयालाचक में राष्ट्रीय राजमार्ग जुलाई 2023 में लगातार बारिश के बाद तरना नदी में भारी बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें