Site icon Dainik Savera Times

जम्मू में निरीक्षक को रहस्यमय तरीके से लगी गोली

जम्मू: जम्मू के चन्नी हिम्मत इलाके में एक पुलिस निरीक्षक के बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लग गई। पुलिस ने बताया कि जम्मू के चन्नी हिम्मत में तैनात पुंछ जिला के हवेलीनिवासी 48 वर्षीय निरीक्षक गुरदीप सिंह को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई और उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा,‘‘उनकी हालत गंभीर होने के कारण निगरानी में रखा गया है।’’ पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version