Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शिमला में सड़क दुर्घटना में कश्मीरी श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को शिमला में एक सड़क दुर्घटना में छह कश्मीरी श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया। कुलगाम के उपायुक्त (डीसी) डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने शिमला में एक सड़क दुर्घटना में कुलगाम के छह निवासियों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि जिला प्रशासन सभी शवों को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए शिमला प्रशासन के संपर्क में है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आज सुबह लगभग सात बजे एक सड़क दुर्घटना में कुलगाम जिले के छह श्रमिकों की मौत हो गई, और कई घायल हो गए। श्रमिकों को लेकर जा रहा वाहन सनी कंगल करारघाट में एक खाई में गिर गया।

मृतकों की पहचान फरीद अहमद दीदार (24), गुलाम हुसैन गोरसी (43), शब्बीर अहमद दीदार (19), तालिब हुसैन टिंडा (23), गुलजार अहमद दीदार (30) और मुश्ताक अहमद दीदार (30) के रूप में की गई है। ये सभी कुलगाम जिले के निवासी थे।घायल व्यक्तियों की पहचान कुलगाम के मंजूर अहमद (20), तालिब हुसैन (23) के रूप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के असलम दीदेड (24) और अन्य घायलों का फिलहाल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version