Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर एलओसी के करीब मुठभेड़

September 16, 2023

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर एलओसी के करीब मुठभेड़

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन अधिकारियों की हत्या के बाद छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान शनिवार को फिर से शुरू होने के बाद यह गोलीबारी शुरू हुयी।

ताज़ा मुठभेड़ हथलंगा उरी में तब शुरू हुई जब संदिग्ध घुसपैठियों के एक समूह को संयुक्त बलों ने रोक लिया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और पुलिस काम पर हैं। पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “#बारामूला जिले के #उरी, हथलंगा के आगे के इलाके में #आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आगे की जानकारी दी जाएगी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें