Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में फिर से गोलीबारी शुरू

May 6, 2023

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में फिर से गोलीबारी शुरू

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों का पता लगाए जाने के बाद शनिवार तड़के फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना के उत्तरी कमान के एक बयान के अनुसार, पिछले महीने जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकवादियों के एक समूह को खत्म करने के लिए सैन्य कर्मी लगातार खुफिया-आधारित अभियान चला रहे हैं।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ह्लराजौरी सेक्टर के कांडी वन में जारी अभियान के दौरान शुक्रवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर आतंकवादियों का पता चला और इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक मेजर घायल हो गया, जहां आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान जारी था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें