Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के एलजी ने शहीद पुलिस अधिकारी के परिवार से की मुलाकात

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को शहीद पुलिस अधिकारी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। मनोज सिन्हा ने पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) हुमायूं भट के परिवार से मुलाकात की, जो पिछले हफ्ते अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो सेना अधिकारियों के साथ शहीद हो गए थे।

उपराज्यपाल के साथ मुख्य सचिव ए.के. मेहता, डिविजनल कमिश्नर (कश्मीर) विजय कुमार बिधूड़ी, डीआइजी (मध्य कश्मीर) सुजीत कुमार और अन्य भी थे। सिन्हा ने शहीद पुलिस अधिकारी के पिता गुलाम हसन भट (सेवानिवृत्त आईजीपी) और बडगाम जिले में उनके हुमहामा निवास पर शोक संतप्त परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Exit mobile version