Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल Manoj Sinha ने शहीद सैनिकों को माल्यार्पण किया

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी वन क्षेत्र में आतंकवादियोंके खिलाफ अभियानों में सेना के शहीद जवानों को शनिवार को माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने कहा, “पूरा देश वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा उनकी अद्वितीय वीरता का ऋणी रहेगा।” सेना ने शनिवार को कहा कि रजौरी जिले के कंडी इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का पता चलने के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य आतंकवादी संभवत: घायल हो गया है। आतंकवादियों द्वारा शुक्रवार को किए गए एक विस्फोट में पांच सैनिकों की मौत हो गई।

Exit mobile version