Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगी किए गिरफ्तार

श्रीनगर :- जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां के बाबा मोहल्ले के निवासी सुहैब इकबाल मलिक और तुफैल यूसुफ मलिक को मलिक चौक क्रॉसिंग पर बनायी गई एक चौकी से गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version