Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने बारामूला में पाकिस्तान स्थित 7 आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

May 1, 2024

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने बारामूला में पाकिस्तान स्थित 7 आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में पुलिस ने बुधवार को बारामूला जिले में पाकिस्तान में रह रहे सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने कहा कि उरी के विभिन्न गांवों के सात आतंकी आकाओं की लाखों रुपये की कीमत वाली आठ कनाल, छह मरला और दो सेरसाई जमीन है ये आतंकी अब पाकिस्तान में हैं।

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई अतिरिक्त सत्र न्यायालय बारामूला से आदेश प्राप्त करने के बाद की गई। पुलिस के बयान में कहा गया है कि कुर्क की गई संपत्तियों में बरदान के सज्जाद अहमद भट, प्रिंगल के इरशाद अहमद खान, लिम्बर के गुल्ला मोची, प्रिंगल के मोहम्मद असलम खान, इजारा के मोहम्मद बेग, हिलर पीरनियन के खालिद मीर और लिम्बर के रफीक अहमद बकरवाल की संपत्तियां शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें