Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर पुलिस का आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, 50 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी

November 29, 2024

जम्मू कश्मीर पुलिस का आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, 50 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी

Jammu and Kashmir Police : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू क्षेत्र में आतंकी समर्थन ठिकानों पर कार्रवाई की और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 50 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। जम्मू क्षेत्र के सहायक पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने कहा कि पुलिस ने कथित ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज किए और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने ओजीडब्ल्यू के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और 50 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है और अधिक स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। हम इन आतंकवादियों के समर्थन तंत्र को निशाना बना रहे हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के जवाब में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछले कुछ महीनों में आतंकी हमले हुए और हमने सफल मुठभेड़ भी की। हमने इस आतंकी नेटवर्क के समर्थन तंत्र पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 23 नवंबर को बारामुला पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। बारामुला पुलिस, बडगाम पुलिस और 62 आरआर द्वारा पुलिस स्टेशन कुंजर के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत मालवा गांव से सटे जंगलों में एक संयुक्त अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान प्राप्त विश्वसनीय सुरागों के आधार पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया और ठिकाने को भी नष्ट कर दिया, किसी भी संभावित अप्रिय घटना को विफल कर दिया और कश्मीर घाटी में शांति और सद्भाव को पटरी से उतारने की आतंकवादी संगठनों की नापाक योजनाओं को विफल कर दिया। इससे पहले उसी दिन, बारामुला पुलिस ने एक पुलिस बयान के अनुसार 1.72 करोड़ रुपए की लश्कर आतंकी को रवांडा … अंजाम देने के एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे टी नसीर ने जेल में रहने के दौरान खान को कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने के लिए प्रेरित किया और संगठन में उसकी भर्ती की।

एजेंसी ने कहा कि नसीर ने कथित तौर पर देश में लश्कर- ए-तोएबा की गतिविधियां फैलाने के लिए कट्टरपंथी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया था। इसके अलावा, जेल से अदालत ले जाते समय उसके भागने की साजिश रची थी। इसने बताया कि जब आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ तो खान एजैंसियों को चकमा देकर देश से भाग निकला था। एनआईए ने उसके खिलाफ कड़े आतंकवाद विरोधी कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपपत्र दाखिल किया और अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें