Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: दिवंगत डीएसपी के नाम पर किया गया अनंतनाग में पुलिस थाने का नामकरण

October 31, 2023

जम्मू-कश्मीर: दिवंगत डीएसपी के नाम पर किया गया अनंतनाग में पुलिस थाने का नामकरण

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले माह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अपनी जान न्योछावर करने वाले पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की याद में सोमवार को अनंतनाग में मत्तन पुलिस थाने का नाम बदलकर हुमायूं मुजम्मिल मॉडल पुलिस थाना कर दिया। पुर्निर्निमत और परिर्वितत नाम वाले पुलिस थाने का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने दिवंगत अधिकारी के पिता एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम हसन भट्ट की उपस्थिति में किया। हुमायूं मुजम्मिल उन चार सुरक्षा जवानों में शामिल थे, जिन्होंने 13 सितंबर को जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अपनी जान न्योछावर कर दी थी। छह दिनों से अधिक समय तक चले अभियान में सेना के दो अधिकारी भी शहीद हो गये थे और दो आतंकियों मार गिराया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें