Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में आई कमी: Amit Shah

January 26, 2024

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में आई कमी: Amit Shah

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। पथराव और हड़तालें शून्य हो गई हैं। निर्दोष हत्याओं पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने ये बातें जम्मू में ई-बसों के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत हुई है। अतीत में कश्मीर में गोलियां चलनीं, पथराव और हमले सामान्य थे लेकिन 370 हटने के बाद स्थिति बदल गई है। ऐसी चीजों की जगह स्कूलों, मेडिकल कॉलेजों, उद्योगों आदि ने ले ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें