Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

October 5, 2023

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया। पुलिस ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम एक विशेष स्थान पर पहुंची वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।

गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किये जाने का प्रयास जारी है।’’ अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें