Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर की RJ Simran Singh ने की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव

RJ Simran Singh Death: जम्मू-कश्मीर की लोकप्रिय फ्रीलांस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने यहां सैक्टर 47 में अपने किराए के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने वीरवार को बताया कि बुधवार रात उनका शव उसके कमरे में लटका मिला और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि सिमरन (जिन्हें उनके प्रशंसक ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से जानते हैं) के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को रील पोस्ट की थी।

पुलिस के अनुसार सिमरन के इंस्टाग्राम पर 6,82,000 फॉलोअर्स थे और वह पिछले कई महीनों से सैक्टर 47 के मकान नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं। सदर थाने के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब 9.30 बजे उसी घर में रहने वाली सिमरन की एक दोस्त से इसकी सूचना मिली। कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि सिमरन का कमरा अंदर से बंद था।

ये भी पढ़े : जलती चिता में बुजुर्ग को फेंका, तंत्र-मन्त्र से जुड़े अंधविश्वास की आशंका!

टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि वह फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद यहां पहुंचे उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कुछ समय से परेशान थीं। थाना प्रभारी ने कहा, हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version