Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर: पूर्व मंत्री Syed Mushtaq Bukhari भाजपा में हुए शामिल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री सैयद मुश्ताक बुखारी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। सैयद मुश्ताक बुखारी पहाड़ी नेता के तौर पर जाने जाते हैं और वह लंबे समय से फारूक अब्दुल्ला प्रमुख नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से जुड़े हुए थे। गुरुवार को जम्मू में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रविंद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर की सियासत के कद्दावर नेता सैयद मुश्ताक बुखारी ने आज औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष, महा सचिव अशौक कौल व अन्य नेताओं ने बुखारी का पार्टी में इस्तकबाल किया।

Exit mobile version