Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir News : दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत, बस चालक गिरफ्तार

February 20, 2025

Jammu-Kashmir News : दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत, बस चालक गिरफ्तार

Jammu and Kashmir News : सतवारी के गाडीगढ़ इलाके में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी सिंबल मोड़ के रूप में हुई है। वह पुलिस विभाग में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल था और मौजूदा समय में अतिरिक्त एसपी उधमपुर के साथ अटैच था। वीरवार को युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतवारी की तरफ जा रहा था।

तेज रफ्तार स्मार्ट बस की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

बारिश के कारण सड़क पर फिसलन के चलते सतवारी के गाडीगढ़ इलाके में पहुंचते ही अचानक से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह और तेज रफ्तार स्मार्ट बस की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर बस के पिछले टायरों के तले कुचला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दृश्य इतने विचलित करने वाले थे कि युवा के शरीर के हिस्से सड़क पर बिखरे पड़े थे। सड़क पर खून ही खून था।

मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी के दस्तावेजों से युवक की पहचान की। गाड़ीगढ़ पुलिस की तुरंत मौके पर पहुंच गई। युवक को पुलिस की फ्लाइंग गाड़ी में जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मनप्रीत सिंह सिंबल मोड का रहने वाला था। वह पुलिस विभाग का कर्मचारी था। उसके दो बच्चे हैं। कुछ वर्ष पहले उसके बड़े भाई की भी सड़क दुर्घटना में ही मौत हुई थी। करीब 6 महीने पहले उसके पिता भी इस दुनिया से चल बसे थे। फिलहाल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें