Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu & Kashmir Weather : कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, तापमान में आई गिरावट

November 27, 2024

Jammu & Kashmir Weather : कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, तापमान में आई गिरावट

Jammu & Kashmir Weather : कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट के कारण शीत लहर तेज हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पहलगाम और शोपियां और बुधवार को सबसे ठंडे स्थान रहे। पहलगाम में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल के लिए सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

दक्षिण कश्मीर में स्थित शोपियां में भी तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दर्ज किए गए अन्य तापमानों में कोनिबल में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, अनंतनाग में शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे, पुलवामा में शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुलगाम में शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और गांदरबल जिले के सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो पिछली रात 0.7 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम की इस अवधि के दौरान ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर में कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस से काफी कम है, और वर्ष के इस समय के लिए सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

मौसम की इस अवधि के दौरान घास के मैदानों की घाटी के लिए तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 1.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल के लिए सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि 29 नवंबर तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा और 30 नवंबर की शाम से ऊंचे इलाकों और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। मौसम कार्यालय ने कहा कि एक और दो दिसंबर के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद छह दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें